शाहिद ने शेयर किया ‘जर्सी’ का नया पोस्टर, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

By: RajeshM Tue, 07 Dec 2021 5:30:00

शाहिद ने शेयर किया ‘जर्सी’ का नया पोस्टर, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें शाहिद के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। अब मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें शाहिद और मृणाल दोनों नजर आ रहे हैं। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। शाहिद ने कैप्शन में लिखा, "यह गाना मेरे चेहरे पर हमेशा स्माइल लेकर आता है। #Jersey से हमारा दूसरा गाना ‘माइया मैनू’ कल 11 बजे रिलीज होगा। जर्सी सिनेमाघरों में 31 दिसंबर को रिलीज होगी।"

पोस्टर में शाहिद-मृणाल रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे नजर आ रहे हैं। ये पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर मृणाल और शाहिद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी खेल में होने वाली राजनीति और क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाती है। शाहिद ने इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में भी क्रिकेटर का किरदार निभाया था। शाहिद की पत्नी का किरदार मृणाल और मेंटर का रोल पंकज कपूर करेंगे।


jersey movie,pushpa : the rise movie,shahid kapoor,mrunal thakur,allu arjun,bollywood news in hindi ,जर्सी मूवी, पुष्पा : द राइज मूवी, शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, अल्लू अर्जुन, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म पुष्पा : द राइज

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में अल्लू का जबरदस्त अंदाज है। इसमें फीमेल लीड रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी। समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म का हिंदी ट्रेलर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके डायरेक्टर सुकुमार हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी।

ट्रेलर की शुरुआत एक घने जंगल के सीन से होती है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे चंदन की लकड़ी को यहां से पूरी दुनिया को भेजा जाता है। कई मजदूर काम कर रहे हैं। इसी दौरान अल्लू की एंट्री होती है, जो कुल्हाड़ी थामे हुए हैं। रश्मिका बोल्ड अंदाज में एंट्री करती हैं। फिल्म में आंध्रप्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठ-गांठ की कहानी को दर्शाया जाएगा। मूल रूप से तेलुगु में बनी 'पुष्पा' तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

ये भी पढ़े :

# MP में पिछले 24 घंटे में मिले 16 नए कोरोना मरीज, भोपाल में 84 साल की महिला की संक्रमण से हुई मौत

# बेंगलुरु : ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर हुआ कोरोना पॉजिटिव

# राजस्थान का पारंपरिक खाना दाल बाटी चूरमा, इटैलियन शेफ बनाएंगे 5 Tier Tiffany Cake, खास होगा कैटरिना कैफ-विक्की कौशल का वेडिंग मेन्यू

# लड़की से जबरन खुदवाई कब्र, फिर गोली मार उसी में कर दिया दफन!

# महाराष्ट्र: मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंका, हुई मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com